Thursday, 15 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP Weather: यूपी में मौसम फिर बदलेगा करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

UP Weather: उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखायी देगा।
Bureau
Bureau News Desk
15 Oct 2026
12:07 PM
1 min read
UP Weather: यूपी में मौसम फिर बदलेगा करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 अक्टूबर से पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार
तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना
मौसम बदलने से दिन-रात के तापमान में आ सकती है गिरावट
17 अक्टूबर से मौसम शुष्क होने के आसार

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखायी देगा। 15 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं 16 अक्टूबर को मौसम में हुए इस बदलाव का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी नजर आएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों के मध्यवर्ती जिलों में भी मौसम में बदलाव होगा।

हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी नहीं जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते से कुछ जनपदों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना सकती है। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का असर पूरे राज्य में एक समान नहीं रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के बाद पूर्वी तराई और उससे सटे मध्यवर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। वहीं 17 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगीं और मौसम दोबारा शुष्क होने का अनुमान है।

राजधानी में रहेगी बादलों की आवाजाही 
पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी लखनऊ में भी दिखेगा। मौसम में बदलाव होने के साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में भारी वर्षा की चेतावनी नहीं जारी की गयी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में अस्थायी बदलाव हो सकता है। इसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।  

Explore Related Topics

UP Weather Update Lucknow Weather UP Weather News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News