Sunday, 29 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन का ऐलान, 1 दिसंबर से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार

UP News: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागीय स्तरों पर कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
Bureau
Bureau News Desk
29 Nov 2026
02:40 PM
1 min read
UP News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन का ऐलान, 1 दिसंबर से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मानदेय में 10% सालाना बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर CM को भेजा ज्ञापन
7 दिसंबर को पंचायतीराज मंत्री के घेराव की तैयारी
स्थानांतरण और टैक्स वापसी का मुद्दा भी उठाया
1 दिसंबर से कार्य बहिष्कार

UP News: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागीय स्तरों पर कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है। कंसल्टेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेज कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि प्रदेश में राज्य, मंडल, जनपद और विकास खंड स्तर पर करीब 2982 आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं।

एसोसिएशन ने मांग की है कि कर्मचारियों का मानदेय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित किया जाए। साथ ही प्रतिवर्ष मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि हो। संगठन ने कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने की मांग भी उठाई है। 

इसके अलावा कर्मचारी अभियान के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को निर्धारित आर्थिक लाभ देने, महिला कर्मचारियों को मानदेय सहित मातृत्व अवकाश उपलब्ध कराने और सभी कर्मचारियों के लिए स्पष्ट एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग की गई है। ज्ञापन में मंडल, जिला और विकास खंड स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा शुरू करने की मांग की गई है। साथ ही मानदेय से काटे गए जीएसटी और सर्विस टैक्स की धनराशि कर्मचारियों के बैंक खातों में वापस करने की अपील की गई है।

संगठन का कहना है कि कई बार पत्राचार के बावजूद मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए अब लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत 1 दिसंबर से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार और 7 दिसंबर को पंचायतीराज मंत्री एवं पंचायतीराज निदेशालय लखनऊ का घेराव प्रस्तावित है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से जल्द हस्तक्षेप कर कर्मचारियों को राहत देने की अपील की है।

Explore Related Topics

Swachh Bharat Mission Uttar Pradesh News Outsourcing Employees Protest

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News