Saturday, 28 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट पर सरकार सख्त, हेरफेर करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब आयुष्मान योजना से जुड़े सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना अनिवार्य कर दिया गया है।
Bureau
Bureau News Desk
28 Nov 2026
04:04 PM
1 min read
UP News: फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट पर सरकार सख्त, हेरफेर करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
निजी लैब और अस्पतालों की मिलीभगत पर लगेगी रोक
फर्जी रिपोर्ट अपलोड करने पर रद्द हो सकती है अस्पताल की मान्यता
योग्य पैथोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर होंगे अनिवार्य
हर सैंपल को मिलेगी अलग पहचान संख्या

UP News: योगी सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मरीजों के इलाज में होने वाली गड़बड़ियों, फर्जीवाड़े और अनियमितताओं को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब आयुष्मान योजना से जुड़े सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में पैथोलॉजी जांच की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना अनिवार्य कर दिया गया है। नए नियमों के तहत किसी भी जांच रिपोर्ट को योग्य और पंजीकृत पैथोलॉजिस्ट के सत्यापन और हस्ताक्षर के बिना मान्य नहीं माना जाएगा। सरकार को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी पैथोलॉजी लैब और चिकित्सकों की कथित मिलीभगत से जांच रिपोर्टों में हेरफेर किया जा रहा है। साथ ही मरीजों को अनावश्यक जांचों के लिए भेजकर उन पर आर्थिक और चिकित्सकीय बोझ बढ़ाया जा रहा है। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए सरकार ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

साचीज (स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज) की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की ओर से 10 नवंबर को जारी दिशा-निर्देश आयुष्मान योजना के सभी सूचीबद्ध अस्पतालों पर लागू कर दिए गए हैं। नए नियमों के अनुसार प्रत्येक पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट का सत्यापन केवल योग्य और पंजीकृत पैथोलॉजिस्ट ही कर सकेंगे। इसके लिए संबंधित विशेषज्ञ के पास एमडी, डीएनबी या डीसीपी पैथोलॉजी अथवा निर्धारित विषय में मान्य शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। रिपोर्ट पर विशेषज्ञ का नाम, शैक्षणिक योग्यता और पंजीकरण संख्या दर्ज करना भी अनिवार्य होगा। इसके अलावा पैथोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में उनके स्कैन किए हुए हस्ताक्षर या पहले से हस्ताक्षरित लेटरहेड का इस्तेमाल करके रिपोर्ट जारी करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

सरकार ने जांच रिपोर्ट जारी करने की जिम्मेदारी भी स्पष्ट कर दी है। अब फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन या अन्य कर्मचारी स्वतंत्र रूप से पैथोलॉजी रिपोर्ट जारी नहीं कर सकेंगे। जांच केवल विधिवत पंजीकृत और अधिकृत प्रयोगशालाओं में ही कराई जाएगी। मशीन से तैयार होने वाली जांच रिपोर्ट में मैनुअल तरीके से किसी भी तरह का बदलाव या हेरफेर करना प्रतिबंधित रहेगा। इसका उद्देश्य जांच के वास्तविक परिणामों को सुरक्षित रखना और गलत रिपोर्टिंग की संभावनाओं को समाप्त करना है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक मरीज के सैंपल को एक विशिष्ट पहचान संख्या देना अनिवार्य होगा। जांच रिपोर्ट में मरीज का नाम, जांच कराने वाले चिकित्सक का नाम, सैंपल संग्रह का समय और सैंपल लेने वाले एजेंट या सेंटर का विवरण भी दर्ज करना होगा। इससे सैंपल एकत्र करने से लेकर जांच रिपोर्ट जारी होने तक पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। जरूरत पड़ने पर किसी भी जांच की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।

योगी सरकार ने अस्पतालों को निर्देश दिया है कि मरीजों की केवल चिकित्सकीय आवश्यकता के आधार पर ही जांच कराई जाए। निजी लैब और चिकित्सकों की कथित मिलीभगत से गैरजरूरी जांच कराने की शिकायतों पर भी रोक लगाने का प्रयास किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अस्पताल में जांच रिपोर्टों में हेरफेर, अनधिकृत लैब का इस्तेमाल, फर्जी रिपोर्ट या संशोधित रिपोर्ट अपलोड करने जैसी गड़बड़ी सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल की आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्धता भी समाप्त की जा सकती है।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana Ayushman Bharat PMJAY

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News