Saturday, 28 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, BJP नेता विकास सिंह विक्की के बेटे और ससुर की मौत

Ambedkar Nagar News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में अम्बेडकरनगर के एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
Bureau
Bureau News Desk
28 Nov 2026
02:27 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, BJP नेता विकास सिंह विक्की के बेटे और ससुर की मौत
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
दिल्ली से शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
बेटे और ससुर की मौत से परिवार में कोहराम
हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल
अम्बेडकरनगर में पसरा मातम

Ambedkar Nagar News: अहिरौली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी भाजपा नेता विकास सिंह विक्की के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में उनके करीब 7 वर्षीय पुत्र सत्या सिंह और उनके ससुर विनोद सिंह (56 वर्ष) निवासी आजमगढ़ की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं विकास सिंह की पत्नी साधना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार दिल्ली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई। बताया गया कि शादी समारोह विनोद सिंह के भाई के बेटे का था।

खुशियों के माहौल से घर लौट रहा परिवार रास्ते में ही इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही गोपालपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक मासूम बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य की मौत से हर कोई स्तब्ध है। वहीं गंभीर रूप से घायल साधना सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Explore Related Topics

Agra Lucknow Expressway Accident Ambedkar Nagar News BJP Leader Vikas Singh Vicky

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News