Mahadeva Mahotsav 2026: महादेवा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। छह दिसंबर को महादेवा महोत्सव का आगाज होगा। मेला परिसर में आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। रामनगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे महादेवा महोत्सव में इस बार संगीत और मनोरंजन का खास रंग देखने को मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है।
महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि अपनी रचनाओं से लोगों को गुदगुदाएंगे। इसमें विशेष रूप से वीर रस की ओजस्वी कवियित्री कविता तिवारी का नाम भी शामिल है। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि नौ दिसंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के कई नामचीन कवि व्यंग्य, हास्य, शृंगार व वीर रस की कविताओं से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
वर्तमान परिदृश्य, राजनीति, सामाजिक, देश-विदेश व शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष भी करेंगे। कार्यक्रम में मशहूर कवि शंभू शिखर, प्रियांशु गजेन्द्र, विष्णु सक्सेना, डॉ अनिल चौबे, कृपा संगम व स्वयं श्रीवास्तव काव्यपाठ करेंगे। भजन संध्या में तृप्ति शाक्या अपने भजनों से समा बंधेंगी। वहीं भोजपुरी नाइट '52 गज का दामन' गाने से देशभर में पहचान बनाने वाली रेणुका पवार के नाम रहेगी।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें