Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

Barabanki Road Accident: ऑटो और पिकअप की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, छह घायल

Barabanki Road Accident: फतेहपुर-देवा मार्ग पर देवा क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
22 Nov 2026
04:15 PM
1 min read
Barabanki Road Accident: ऑटो और पिकअप की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, छह घायल
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
फतेहपुर-देवा मार्ग पर सलारपुर गांव के पास हादसा
टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया

Barabanki Road Accident: जिले में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर-देवा मार्ग पर देवा क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के मालन पुरवा गांव में रहने वाले राजकुमार उर्फ उस्मान (29) और इसी गांव के रामविलास (24) की मौत हो गई। वहीं हादसे में बड्डूपुर क्षेत्र के जगायपुर गांव निवासी जितेंद्र (38) और उनकी पत्नी सोनी (35), सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी प्रवेश (25), अपना पुरवा गांव निवासी रणधीर (35), रिंकू यादव (27) और फतेहपुर की नई बस्ती कटरा निवासी ऑटो चालक मोइनुद्दीन (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऑटो और पिकअप की टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में मदद की।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ऑटो और पिकअप दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में देवा कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Explore Related Topics

Barabanki Road Accident Barabanki News UP Road Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News