Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, बोले: डिग्री दिलाएगी नौकरी, लेकिन ज्ञान से बनेगी पहचान

Rajnath Singh: लखनऊ में बीबीडी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया।
Bureau
Bureau News Desk
22 Nov 2026
01:23 PM
1 min read
Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, बोले: डिग्री दिलाएगी नौकरी, लेकिन ज्ञान से बनेगी पहचान
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
आत्मविश्वास और मेहनत को बताया सफलता की असली कुंजी
राजनाथ सिंह ने की बीबीडी परिवार की सराहना
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहे मौजूद

Rajnath Singh Lucknow Visit: राजधानी लखनऊ में रविवार को बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि डिग्री नौकरी पाने का पहला अवसर जरूर दिला सकती है, लेकिन समाज में असली पहचान ज्ञान, कौशल और प्रतिभा से बनेगी। जीवन में कितनी भी बड़ी चुनौती क्यों न आए, अगर आत्मविश्वास है तो आप उसका मजबूती से सामना कर सकते हैं।

बीबीडी यूनिवर्सिटी परिसर स्थित डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल पहना सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, यूनिवर्सिटी के चांसलर, वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, शिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अलका दास, विराज सागर दास और पूरे परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत दुखों के बावजूद परिवार ने खुद को संभाला और राज्य के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का कार्य लगातार जारी रखा। उन्होंने कहा कि बीबीडी यूनिवर्सिटी की सफलता देखकर यह विश्वास होता है कि डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने जिस उद्देश्य के साथ संस्थान की नींव रखी थी, वह लंबे समय तक कायम रहेगा। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी देश और दुनिया में संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डिग्री प्राप्त करने के साथ ही छात्र जीवन के एक नए पड़ाव में प्रवेश कर रहे हैं। बीबीडी यूनिवर्सिटी से प्राप्त शिक्षा उनके भविष्य की मजबूत नींव बनेगी।उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश तथा राज्य के विकास में योगदान दें। साथ ही आने वाली पीढ़ी को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी निभाएं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ विद्यार्थी निजी कंपनियों में काम करेंगे, कुछ सरकारी सेवाओं में जाएंगे, जबकि कई युवा अपना व्यवसाय शुरू करेंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि जिस मेहनत और लगन से विद्यार्थियों ने अपनी डिग्री हासिल की है, उसी तरह वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। ब्रजेश पाठक ने स्वर्गीय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता के शिक्षा के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका सपना था कि समाज और राज्य के विकास के लिए उच्च शिक्षा की बेहतर व्यवस्था हो। बीबीडी यूनिवर्सिटी इसी सपने को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। 

Explore Related Topics

Rajnath Singh Speech Rajnath Singh Lucknow Visit BBD University Convocation 2026

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News