Friday, 27 November 2026 | Lucknow | 29°C

Kushinagar News: BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में बड़ा हादसा, आपस में टकराईं तीन गाड़ियां

Kushinagar News: हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में शामिल तीन वाहन आपस में टकरा गए।
Bureau
Bureau News Desk
27 Nov 2026
04:46 PM
1 min read
Kushinagar News: BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में बड़ा हादसा, आपस में टकराईं तीन गाड़ियां
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने हुआ हादसा
सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
टक्कर से मची अफरा-तफरी, सभी सुरक्षित
स्वागत कार्यक्रम के बाद हुआ हादसा

Kushinagar News: जिले के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने हुआ। टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान राहत की बात यह रही कि सुकरौली की ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और काफिले में शामिल पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। काफिले के तीन वाहनों के आपस में टकरा जाने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शुक्रवार को कप्तानगंज की ओर से हाटा जा रहे थे। भाजपा अध्यक्ष के काफिले के मथौली नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला हाटा की ओर रवाना हुआ।

इसी दौरान काफिले के पीछे चल रहे तीन वाहन अचानक एक-एक आपस में टकरा गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में गोरखपुर के किसान मोर्चा के पदाधिकारी की गाड़ी, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान की स्कॉर्पियो और सुरक्षा में तैनात पुलिस की टाटा सूमो शामिल थी। हादसे के बाद तेज आवाज होने पर आसपास उपस्थित लोग मौके पर पहुंच गए। तीन वाहनों के टक्कर हो जाने से काफिले में शामिल लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई। ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान सहित सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। हादसे के बाद मौके पर यातायात बाधित हो गया। काफिले में मौजूद लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया, जिससे यातायात सुचारू हो सका। वाहनों के हटाए जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला गंतव्य की ओर रवाना हो गया। 

Explore Related Topics

Pankaj Chaudhary BJP UP President Kushinagar News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News