Friday, 27 November 2026 | Lucknow | 29°C

Uttar Pradesh Politics: केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले: 2047 तक अखिलेश और राहुल के लिए कोई जगह नहीं

Uttar Pradesh Politics: मेरठ में संत रविदास की 650वीं जयंती पर आयोजित महासभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
Bureau
Bureau News Desk
27 Nov 2026
04:01 PM
1 min read
Uttar Pradesh Politics: केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, बोले: 2047 तक अखिलेश और राहुल के लिए कोई जगह नहीं
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मेरठ में केशव मौर्य का बड़ा बयान
अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना
2027 में भाजपा की वापसी का दावा
सपा के घोषणा-पत्र पर उठाए सवाल

Uttar Pradesh Politics: दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के मौके पर सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा और महासभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और दिल्ली में राहुल गांधी के लिए कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को एक बार फिर सत्ता में लाएगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा को दोबारा सत्ता में लाकर प्रदेश मे गुंडागर्दी वापस नहीं लाना चाहती । उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, अखिलेश यादव के लिए फिलहाल लखनऊ की सत्ता में कोई जगह नहीं है। वे केवल सैफई के प्रधान बन सकते हैं। उन्होंने सपा के घोषणा-पत्र पर भी तंज कसा। केशव मौर्य ने कहा कि सपा आज कानून-व्यवस्था की बात कर रही है, लेकिन उसे पहले अपने सरकार के समय हुई घटनाओं का जवाब देना चाहिए। उन्होने मथुरा की जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश यादव भगवान श्रीकृष्ण की नगरी का नाम लेने से भी बचते हैं। केशव मौर्य के मुताबिक, उन्हें डर है कि ऐसा करने से मुस्लिम मतदाता नाराज हो सकते हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम नरेंद्र मोदी की सरहाना करते हुए कहा कि ,उनके नेतृत्व में भारत की पहचान पूरी दुनिया में मजबूत हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा को मजबूत कर रही है और पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने आतंकवादी हमलों का जवाब देने के लिए केंद्र सरकार की कार्रवाई का भी जिक्र किया। साथ ही अयोध्या में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों के सम्मान की बात कही।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और समरसता यात्रा के संयोजक लाल सिंह आर्य भी मौजूद रहे। उन्होंने संत रविदास की जयंती पर निकाली जा रही यात्रा के बारे में जानकारी दी। लाल सिंह आर्य ने बताया कि यह यात्रा जालंधर से शुरू होकर मेरठ पहुंची है। संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी को कलश में रखकर यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि देश के 51 हजार मंदिरों में संत रविदास के चित्र लगाकर दीपोत्सव भी किया गया। 20 फरवरी को यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं के विचार समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का काम करते हैं।

साथ ही,इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज और महापौर हरिकांत अहलूवालिया समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, कमलदत्त शर्मा, गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा और अंकित चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Explore Related Topics

Sant Ravidas 650th Birth Anniversary Social Harmony Yatra UP Assembly Election 2027

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News