Lucknow News: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 7 महीने की मासूम बच्ची की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक काशीराम कॉलोनी में घर के बाहर वॉकर में खेल रही आराध्या को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचल दिया और इस भीषण हादसे में मात्र 7 महिने कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। ये पूरी घटना कॉलोनी में लगे cctv कैमरे में कैद हो गई ।
ये घटना सुबह की बताई जा रही है। बच्ची के पिता प्रमोद के मुताबिक, आराध्या घर के बाहर वॉकर से खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई फॉर्च्यूनर उसे टक्कर मारते हुए कुचलकर आगे निकल गई और पल भर में सात महिने मासूम बच्ची की जान चली गई। हादसे होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस बच्ची की किलकारियों से घर गूंजता था, उसकी मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि पुलिस की तरफ से अब तक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। इसी नाराजगी में परिवार के लोग और कॉलोनी के लोग लौलई पुलिस चौकी पहुंचे।
पुलिस की ओर से आरोपी को पकड़ने और कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद काशीराम कॉलोनी के लोग एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 1 के सामने पहुंच गए। यहां लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर सड़क जाम कर दी।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि मासूम की जान लेने वाले वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धरना खत्म कराने के लिए पुलिस बल बुलाया गया है। फिलहाल लोग सड़क पर बैठकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें