Friday, 27 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: CM योगी का सपा-बसपा पर हमला, बोले: हमारी सरकार ने बांटे दोगुने नियुक्ति पत्र

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार की रफ्तार और रोजगार देने की संख्या को 'सैफई सिंडिकेट' पचा नहीं पाएगा।
Bureau
Bureau News Desk
27 Nov 2026
12:15 PM
1 min read
UP News: CM योगी का सपा-बसपा पर हमला, बोले: हमारी सरकार ने बांटे दोगुने नियुक्ति पत्र
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अगले सप्ताह 52 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति पत्र देने का ऐलान
सैफई सिंडिकेट पर भी साधा निशाना
2017 से पहले कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रोजगार और विकास को लेकर सरकार का दावा

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि सपा और बसपा ने अपने शासनकाल में जितने नियुक्ति पत्र नहीं बांटे, उससे दोगुने नियुक्ति पत्र उनकी सरकार ने युवाओं को दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही और इसके बाद सपा-बसपा ने भी सात बार सत्ता संभाली, लेकिन उनकी सरकार ने रोजगार देने के मामले में सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अगले सप्ताह बड़े पैमाने पर नियुक्ति पत्र वितरित करने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि 8 हजार लेखपाल, 42 हजार होमगार्ड और 2 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस तरह कुल 52 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार की रफ्तार और रोजगार देने की संख्या को 'सैफई सिंडिकेट' पचा नहीं पाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकार में जनता के हितों से ज्यादा नोट गिनने पर ध्यान दिया जाता था। मुख्यमंत्री ने चाचा-भतीजे की जोड़ी पर भ्रष्टाचार में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान सरकारी नौकरियों और विकास योजनाओं में आम जनता के हितों की अनदेखी की जाती थी।

उन्होंने कहा कि पहले सैफई के लोग नौकरियों में अपना प्रभाव रखते थे, जबकि अब प्रदेश में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू है। मौजूदा सरकार में योग्य युवाओं को बिना किसी भेदभाव के नौकरी मिल रही है। सीएम योगी ने 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी और अपराधियों का दबदबा था। हालात ऐसे थे कि प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन गुंडा' जैसा माहौल बन गया था। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि देख सपाई बिटिया घबराई।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के पास प्रदेश के विकास को लेकर कोई स्पष्ट विजन नहीं था। विकास योजनाओं के लिए आने वाले सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता था। सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ युवाओं को रोजगार देने पर विशेष ध्यान दिया है। आने वाले सप्ताह में हजारों नियुक्ति पत्रों का वितरण इसी दिशा में एक बड़ा कदम होगा। उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और सपा-भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath CM Yogi News UP Politics

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News