Thursday, 26 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Election 2027: राजा भैया ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 3 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

UP Election 2027: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में प्रतापगढ़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।
Bureau
Bureau News Desk
26 Nov 2026
04:14 PM
1 min read
UP Election 2027: राजा भैया ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 3 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने चुनावी तैयारियां की तेज
बाबागंज से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को मिला टिकट
गठबंधन के बिना चुनाव लड़ने का फैसला
कुंडा से नौवीं बार चुनाव लड़ेंगे राजा भैया

UP Election 2027:  जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में प्रतापगढ़ की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से मौजूदा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का है।

कुंडा विधानसभा सीट से पार्टी ने राजा भैया को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। वहीं बाबागंज विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विनोद सरोज को टिकट दिया गया है। विश्वनाथगंज सीट से कुलदीप पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। कुलदीप पटेल प्रतापगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की राजनीतिक पहचान लंबे समय से कुंडा विधानसभा सीट से जुड़ी रही है।

111.png

1991 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था और पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने लगातार छह चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस तरह वह आठ बार विधायक बन चुके हैं। अब पार्टी ने उन्हें नौवीं बार कुंडा से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

जनसत्ता दल ने बाबागंज विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विनोद सरोज को दोबारा टिकट दिया है। पार्टी ने अपने वर्तमान विधायक पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, विश्वनाथगंज सीट से कुलदीप पटेल को मौका दिया गया है। राजा भैया की पार्टी के बीजेपी के साथ गठबंधन करने की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं। 

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक इस बार भी किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगा। बताया जा रहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में दो दर्जन से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। ऐसे में प्रतापगढ़ की तीन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा को पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। अब देखना होगा कि राजा भैया की पार्टी 2027 के चुनाव में कितनी सीटों पर जीत हासिल कर पाती है।

Explore Related Topics

Raja Bhaiya UP Election 2027 Jan Satta Dal

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News