Thursday, 26 November 2026 | Lucknow | 29°C

Indian Railways: लखनऊ होकर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Indian Railways: रेलवे 26 से 30 नवंबर के बीच लखनऊ होकर चार विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों के चलने से उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और पंजाब के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
Bureau
Bureau News Desk
26 Nov 2026
01:02 PM
1 min read
Indian Railways: लखनऊ होकर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
26 नवंबर को चलेगी छपरा-आनंद विहार स्पेशल
26 नवंबर को चलेगी छपरा-आनंद विहार स्पेशल
निर्माण कार्यों के कारण नियमित ट्रेनों का समय बदलेगा
30 नवंबर को सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

Indian Railways: रेलवे प्रशासन ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। 26 से 30 नवंबर के बीच रेलवे लखनऊ होकर चार विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों के चलने से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने छपरा-आनंद विहार, सहरसा-अमृतसर, सहरसा-आनंद विहार और दरभंगा-आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। ये सभी ट्रेनें एकतरफा यात्रा के लिए चलाई जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है।  

रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 26 नवंबर को चलाई जाएगी। यह ट्रेन छपरा से शाम 5 बजे रवाना होगी और गोरखपुर तथा गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 4:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से रवाना होने के बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल, टूंडला और गाजियाबाद होते हुए दोपहर 3:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05595 सहरसा-अमृतसर त्योहार विशेष ट्रेन 30 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे सहरसा से रवाना होगी। यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 6:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन हरदोई, बरेली, मुरादाबाद और दिल्ली होते हुए रात 10:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन से पंजाब जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

रेलवे 28 नवंबर को सहरसा और दरभंगा से आनंद विहार के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। सहरसा-आनंद विहार स्पेशल (05599) ट्रेन रात 10 बजे सहरसा से रवाना होगी। गोरखपुर और गोंडा होते हुए अगले दिन दोपहर 3:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए तीसरे दिन रात 2:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल (05531) ट्रेन 28 नवंबर को रात 10:55 बजे दरभंगा से चलेगी। गोरखपुर और अयोध्या धाम जंक्शन होते हुए अगले दिन दोपहर 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, टूंडला और गाजियाबाद होते हुए रात 9:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

लखनऊ मंडल में रूपामऊ-रायबरेली और कुंदनगंज-बछरावां के बीच सब-वे निर्माण और गर्डर लॉन्चिंग व डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते कुछ नियमित ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। ट्रेन नंबर 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस 27 नवंबर और 4 दिसंबर को लखनऊ से 60 मिनट की देरी से रवाना होगी। निगोहां से इसे 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेन नंबर 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 27 और 29 नवंबर तथा 4 और 6 दिसंबर को रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित करके चलाई जाएगी।

Explore Related Topics

Indian Railways Lucknow Special Trains Festival Special Trains

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News