Thursday, 26 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा मेले में सराहनीय ड्यूटी करने वाले ग्राम प्रहरी जगरूप यादव सम्मानित, SP प्राची सिंह ने दिया पुरस्कार

Ambedkar Nagar News: पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया।
Bureau
Bureau News Desk
26 Nov 2026
02:34 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा मेले में सराहनीय ड्यूटी करने वाले ग्राम प्रहरी जगरूप यादव सम्मानित, SP प्राची सिंह ने दिया पुरस्कार
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार
भारी भीड़ के बीच निभाई जिम्मेदारी
SP प्राची सिंह ने बढ़ाया उत्साह
पुलिसकर्मियों का बढ़ेगा मनोबल

Ambedkar Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लंगड़ तीर घाट पर आयोजित मेले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान देने वाले ग्राम प्रहरी जगरूप यादव को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया।

थाना हंसवर में तैनात ग्राम प्रहरी जगरूप यादव ने कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान निर्धारित वर्दी में पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद उन्होंने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मेले का संचालन सुचारु रूप से कराने में भी उनका योगदान सराहनीय रहा।

जगरूप यादव के कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरी के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस विभाग की इस पहल को जमीनी स्तर पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों और ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अन्य कर्मचारियों को भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करने की प्रेरणा मिलेगी।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Jagroop Yadav Prachi Singh IPS

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News