Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा के ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ को हवा-हवाई बताते हुए कहा कि, इसमें जनता के हितों की बात कम और अमीर लोगों को फायदा पहुंचाने की सोच ज्यादा दिखाई देती है। मायावती ने लोगों से सपा के वादों से सावधान रहने की अपील की है। मायावती ने X पर पोस्ट कर कहा कि, सपा का घोषणा-पत्र ‘थोथा चना बाजे घना’ वाली कहावत को सही साबित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों के हितों की बात तो करती है, लेकिन असल में इन वर्गों के विकास और सम्मान के लिए काम नहीं करती। साथ हीसउन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि पार्टी ने PDA को आगे बढ़ाने के बजाय एक बड़े उद्योगपति को प्राथमिकता दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की नितीयां गरीबों के पक्ष में नहीं बल्कि अमीर और ताकतवर लोगों के पक्ष में रहती हैं।
बेरोजगारी और गरीबी पर उठाए सवाल
बसपा प्रमुख मयावती ने कहा कि सपा की नीतियों से प्रदेश में गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ापन कैसे दूर होगा। उन्होंने पलायन की समस्या का भी जिक्र किया। मायावती ने आरोप लगाया कि सपा ऐसे लोगों को चुनाव में आगे करती है, जो जनता की भलाई के बजाय अपने फायदे के बारे में सोचते हैं। मायावती ने कहा कि ‘हर हाथ को काम’ और कानून का राज बसपा के मुख्य सिद्धांत रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बसपा की चारों सरकारों में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम किया गया। साथ ही उन्होंने सपा, कांग्रेस और भाजपा पर जनता के हितों के लिए इस तरह काम नहीं करने का आरोप लगाया।
इसके साथ ही मायावती ने सपा पर SC,ST और ओबीसी वर्ग के आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातिवाद और दंगों से जुड़े मामलों को लोग भूले नहीं हैं। बसपा प्रमुख ने कहा कि सपा के बड़े-बड़े वादों पर भरोसा करने से पहले जनता को सोच-विचार करना चाहिए। मायावती ने सपा के घोषणा-पत्र को चुनावी वादा बताते हुए लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और सोच-समझकर फैसला लें।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें