Monday, 02 November 2026 | Lucknow | 29°C

Kushinagar Road Accident: ट्रेलर से टकराई कार, छह लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

Kushinagar Road Accident: हाटा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत थरुआडीह पेट्रोल पंप के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी।
Bureau
Bureau News Desk
02 Nov 2026
11:40 AM
1 min read
Kushinagar Road Accident: ट्रेलर से टकराई कार, छह लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
तिलक से लौट रही कार ट्रेलर से टकराई
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गई जान
गांव में पसरा मातम
पुलिस जांच में जुटी

Kushinagar Road Accident: प्रदेश के कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत थरुआडीह पेट्रोल पंप के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तिलक समारोह से लौट रही ईको कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत के चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत भलुही गांव के रहने वाले लोग रविवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराड़ पिपरा गांव में आयोजित तिलक समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे। तिलक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बभनौली गांव से आया था। समारोह में शामिल होने के बाद प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद, उनके पिता राम बेलास, भाई राम मिलन सहित कुल आठ लोग देर रात ईको कार से अपने गांव लौट रहे थे।

तभी सोमवार सुबह थरुआडीह पेट्रोल पंप के पास कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। हादसे के बाद कार में सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद जोरदार आवाज सुन आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों में कन्हैया प्रसाद (45), राम बेलास (65), राम मिलन (35), मृदुल मिश्रा (37), रंजय गुप्ता (35) और मिथलेश गुप्ता (22) शामिल हैं।

वहीं, 12 वर्षीय आयुष और 17 वर्षीय आर्यन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर एक साथ छह लोगों की मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम छा गया है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Explore Related Topics

Kushinagar Road Accident Uttar Pradesh News Kushinagar Accident Today

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News