Sunday, 01 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले: BJP सरकार ने बदली प्रदेश की तस्वीर

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर करारा हमला किया। सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में राज्य अपराध और अराजकता का केंद्र बन गया था।
Bureau
Bureau News Desk
01 Nov 2026
04:44 PM
1 min read
UP News: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले: BJP सरकार ने बदली प्रदेश की तस्वीर
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
चौरीचौरा में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला,
287 करोड़ की 84 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
सीएम योगी बोले- सपा सरकार में यूपी बना था अपराध का गढ़
किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

UP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर करारा हमला किया। सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में राज्य अपराध और अराजकता का केंद्र बन गया था। बदमाशों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था। जिससे व्यापारी, किसान और महिलाएं असुरक्षित थे। वहीं अब यूपी में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के जरिए राज्य की तस्वीर बदल दी है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान दंगों और अपराध के लिए नहीं, बल्कि विकास और संस्कृति से होती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौरीचौरा में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने भोपा बाजार रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने कुल 287.56 करोड़ रुपये की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश का नाम सुनते ही लोग यहां आने से कतराते थे, लेकिन आज राज्य में कर्फ्यू और दंगों की जगह उत्सव का माहौल नजर आता है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा की चार सरकारों के कार्यकाल दौरान यूपी में लगभग 1500 दंगे हुए। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला था और गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे। व्यापारियों को दिनदहाड़े ही लूट लिया जाता था। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में रहती थी। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया जैसी स्थिति बन गई थी।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने बीते दस सालों में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट जैसी योजनाओं के जरिए राज्य में विकास को नई गति मिली है। सीएम ने आगे कहा कि अब अपराधियों में कानून का डर है। माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के कार्यकाल में राज्य में बेटियों की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल था। व्यापारी राज्य में अपना कारोबार करने से डरते थे और त्योहारों के समय उपद्रव होते थे।

सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा पर सवाल करते हुए कहा कि इन दलों के नेताओं को नैतिकता की बात करने से पहले अपने कार्यकाल को याद कर लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। सीएम योगी ने आवास, मुफ्त राशन, शौचालय, आयुष्मान भारत और जनधन खातों को गरीबों के जीवन में बदलाव का माध्यम बताया। इसके साथ ही सीएम ने चक्रवात तूफान के चलते हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए पैकेज लाया जाएगा। सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को फसलों के नुकसान का आंकलन कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।  

Explore Related Topics

Yogi Adityanath News CM Yogi Latest News Yogi Adityanath Speech

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News