Sunday, 01 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: जनता दर्शन में CM योगी ने 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, बोलेः घबराने की जरूरत नहीं...

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लगभग 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को मदद का भरोसा दिलाया।
Bureau
Bureau News Desk
01 Nov 2026
12:16 PM
1 min read
UP News: जनता दर्शन में CM योगी ने 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, बोलेः घबराने की जरूरत नहीं...
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं
बीमार पति के इलाज के लिए महिला को दिया मदद का भरोसा
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
CM बोले: इलाज में नहीं आने दी जाएगी परेशानी

UP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लगभग 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में एक महिला मस्तिष्क आघात से पीड़ित पति के ऑपरेशन और उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाने पहुंची थी।

महिला की परेशानी सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे आश्वस्त किया और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उसके पति के उपचार में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। सीएम योगी ने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर बैठे फरियादियों के बीच पहुंचे और एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं।

cm yogi1.jpg

उन्होंने लोगों से प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीर्घ निस्तारण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक बीमार महिला को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने की व्यवस्था करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की सभी शिकायतों का समाधान समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरती जाए और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने अपराध और जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें भी आईं। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ पहुंचे बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को दुलार किया और चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Gorakhnath Temple Janata Darshan

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News