Saturday, 28 November 2026 | Lucknow | 29°C

Bisleri Water: बिसलेरी के पानी में बैक्टीरिया..., FSSAI के एक और टेस्ट में सैंपल फेल, अब चलेगा मुकदमा

Bisleri Water: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की जांच में कंपनी के पश्चिम बंगाल स्थित प्लांट से लिए गए पानी के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
Bureau
Bureau News Desk
28 Nov 2026
12:13 PM
1 min read
Bisleri Water: बिसलेरी के पानी में बैक्टीरिया..., FSSAI के एक और टेस्ट में सैंपल फेल, अब चलेगा मुकदमा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
पश्चिम बंगाल के प्लांट से लिए गए नमूने में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया
FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने को दी मंजूरी
दूसरी बार कंपनी पर हुई कार्रवाई
बोतलबंद पानी की देशभर में हो रही जांच

Bisleri Water: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की जांच में कंपनी के पश्चिम बंगाल स्थित प्लांट से लिए गए पानी के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। जांच में पानी के अंदर कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई गई है। इस मामले में खाद्य नियामक ने कंपनी के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार एफएसएसएआई ने बिसलेरी के पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाला स्थित प्लांट से पानी का नमूना एकत्र किया था।

जांच के दौरान यह नमूना निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। प्राथमिक और रेफरल दोनों प्रयोगशालाओं में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई। इसके बाद प्राधिकरण ने बैच नंबर PB 201 की बिक्री पर रोक लगा दी है। कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी पानी की स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस तरह के बैक्टीरिया सीवेज के रिसाव या क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के माध्यम से पानी में पहुंच सकते हैं।

एफएसएसएआई की बिसलेरी के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे पहले गोवा स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए नमूने की जांच में भी गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी सामने आई थी। लगातार सामने आ रही इन रिपोर्ट्स से कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एफएसएसएआई अब देशभर में बोतलबंद पेयजल के नमूने एकत्र कर उनकी गुणवत्ता की जांच कर रहा है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रजित पुनहानी के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया में एक से दो महीने का समय लग सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करना है, न कि आम लोगों में डर या घबराहट पैदा करना। एफएसएसएआई के अनुसार बिसलेरी के एक अन्य नमूने में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई थी। कंपनी की अपील के बाद नमूने को रेफरल प्रयोगशाला भेजा गया, जहां पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन की मौजूदगी भी दर्ज की गई। इसके बाद नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया।

Explore Related Topics

Bisleri News Bisleri Water Quality FSSAI Action on Bisleri

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News