Saturday, 28 November 2026 | Lucknow | 29°C

PM Modi: वक्त का इंतजार है..., महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का सख्त संदेश

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है और महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा।
Bureau
Bureau News Desk
28 Nov 2026
02:13 PM
1 min read
PM Modi: वक्त का इंतजार है..., महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का सख्त संदेश
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो संदेश
कहा- महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से कोई नहीं रोक पाएगा
संसद के विशेष सत्र पर टिकी निगाहें
नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ

PM Modi: महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों को कड़ा संदेश दिया है। संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है और महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने की कोशिशों को रोक नहीं पाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश में आगे कहा कि महिला आरक्षण की मांग कई दशकों से उठती रही है। वह भी लंबे समय से इस दिशा में कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश की महिलाएं लगातार उनसे इस विषय पर चर्चा करती रही हैं। कई महिलाओं ने पत्र लिखकर भी अपनी अपेक्षाएं और विचार साझा किए हैं। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि उन्हें देश की 100 फीसदी हंड्रेड परसेंट नारी शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त है।

https://x.com/narendramodi/status/2126577667831124014/video/1

प्रधानमंत्री ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार आरक्षण लागू करने के रास्ते में आने वाली सभी रुकावटों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है। अंत में उन्होंने कहा कि अब वक्त का इंतजार है। केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून को लागू करने और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। 30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा की बैठक प्रस्तावित बताई गई है। ऐसे में महिला आरक्षण का मुद्दा संसद में अहम चर्चा का विषय बन सकता है।

क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम?
सितंबर 2023 में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में भी महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण मिलेगा। कानून के क्रियान्वयन को अगली जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ा गया है।  

Explore Related Topics

PM Modi Women Reservation Bill Nari Shakti Vandan Adhiniyam

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News