Sunday, 29 November 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow Job Fair 2026: लखनऊ में 30 नवंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 18 कंपनियां देंगी 2520 नौकरियां

Lucknow Job Fair 2026: लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में 30 नवंबर को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
Bureau
Bureau News Desk
29 Nov 2026
12:40 PM
1 min read
Lucknow Job Fair 2026: लखनऊ में 30 नवंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 18 कंपनियां देंगी 2520 नौकरियां
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
आईटीआई अलीगंज में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला
30 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी
टाटा मोटर्स और अदाणी समेत 18 कंपनियां करेंगी भर्ती
जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी

Lucknow Job Fair 2026: प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज में 30 नवंबर को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में देश की 18 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों पर करीब 2,520 अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी। इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां के अनुसार रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, एमआरएफ टायर्स, अदाणी सोलर, अशोक लेलैंड, मदरसन, लावा इंटरनेशनल, एयरटेल लिमिटेड, अरविंद मिल्स, टाटा मार्कोपोलो, वीजी ऑटो कंपोनेंट, अद्विक एनर्जी, गुड लक इंडस्ट्रीज और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में नौकरी करने का अवसर मिलेगा।

इस रोजगार मेले में अप्रेंटिस, ट्रेनी, ऑपरेटर, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन, असिस्टेंट इंजीनियर, वायरमैन, पेमेंट बैंक और पिकर/लोडर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता की बात करें तो हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बीए, बीकॉम, बीएससी और बीटेक पास युवा इसमें भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के अनुसार अधिकतम 30,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है। कुछ कंपनियां कर्मचारियों को रहने और खाने की सुविधा भी देंगी। प्लेसमेंट अधिकारी ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे 30 नवंबर को सुबह 9:30 बजे आईटीआई अलीगंज परिसर पहुंचें। अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, उनकी फोटोकॉपी, अपडेटेड बायोडाटा, वैध पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

Explore Related Topics

Lucknow Job Fair 2026 UP Rojgar Mela Lucknow Job Vacancy

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News