Saturday, 28 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Government Scheme: यूपी में 8,922 अन्नपूर्णा भवन तैयार, अब राशन लेने में लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

UP Government Scheme: उत्तर प्रदेश में अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत अब तक 8,922 भवन बनकर तैयार हो चुके हैं।
Bureau
Bureau News Desk
28 Nov 2026
04:30 PM
1 min read
UP Government Scheme: यूपी में 8,922 अन्नपूर्णा भवन तैयार, अब राशन लेने में लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी में 8,922 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार
राशन की दुकानों को मिल रहा नया स्वरूप
अन्नपूर्णा भवनों के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट
प्रदेश में 2,377 भवनों का निर्माण अभी जारी

UP Government Scheme: गांव में राशन लेने के लिए अब लोगों को पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। राशन की दुकानों की बेहतर व्यवस्था बनाने और लोगों को अच्छी और साफ जगह पर राशन उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश में अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं।

सरकार की इस योजना के तहत अब तक प्रदेश में 8,922 भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं, 2,377 भवनों का निर्माण अभी चल रहा है। सीएम का मान ना है कि, इन भवनों के बनने से गांवों में राशन बांटने की व्यवस्था बेहतर होगी। लोगों को राशन लेने के लिए अच्छी जगह मिलेगी साथ ही राशन की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इसके अलावा राशन दुकानदारों को भी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए बजट में भी बढ़ोतरी की है। वित्तीय साल 2025-26 में पहली बार अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए विभागीय बजट से 200 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब वित्तीय साल 2026-27 के लिए इसे बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे प्रदेश में और अधिक अन्नपूर्णा भवन बनाने का रास्ता साफ होगा। सरकार का जोर खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में राशन वितरण की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर है।

अन्नपूर्णा भवनों को एक तय डिजाइन के मुताबिक बनाया जा रहा है। हर भवन का क्षेत्रफल 484 वर्गफुट रखा गया है। इसमें दो बड़े कमरे और सामने एक बरामदा बनाया जाता है। एक भवन को बनाने की तय लागत करीब 8.46 लाख रुपये है। इन भवनों का निर्माण साल 2023-24 में मनरेगा और दूसरी सरकारी योजनाओं की मदद से शुरू हुआ था।

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023-24 में 3,808 अन्नपूर्णा भवन बनाए गए। वहीं साल 2024-25 में 3,502 भवनों का निर्माण पूरा हुआ और, साल 2025-26 में अब तक 1,612 भवन बनकर तैयार हुए हैं। इस तरह प्रदेश में कुल 8,922 भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा 2,377 भवनों पर काम चल रहा है। सरकार का प्रयास है कि बाकी भवनों का निर्माण भी जल्द पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

निर्माण कार्यों में देरी को देखते हुए सरकार ने कुछ जिलों पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया है। प्रतापगढ़, वाराणसी, बिजनौर और बाराबंकी में निर्माण कार्यों की खास निगरानी की जाएगी। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, 67 भवनों का निर्माण अभी शुरू नहीं हो पाया है। इन्हें जल्द शुरू कराने की तैयारी है। वहीं, कई भवनों में छत, लेंटर और नींव का काम चल रहा है।

सरकार का जोर केवल भवन बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी गुणवत्ता और समय पर निर्माण पूरा कराने पर भी है। इसके लिए अधिकारियों को निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है। अन्नपूर्णा भवन योजना के जरिए सरकार गांवों की राशन दुकानों को बेहतर जगह देने की तैयारी में है। इससे राशन लेने आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को भी मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

Explore Related Topics

Public Distribution System PDS Uttar Pradesh Free Ration Scheme

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News