Saturday, 28 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक यशवंत उर्फ गिल्लू को गिरफ्तार किया है।
Bureau
Bureau News Desk
28 Nov 2026
04:55 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवक गिरफ्तार
21 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता
सम्मनपुर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया

Ambedkar Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सम्मनपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यशवंत उर्फ गिल्लू (21) पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। वह सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सकरा यूसुफपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 27 नवंबर 2026 को सम्मनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत केस दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने पकड़ा आरोपी

पुलिस टीम को 28 नवंबर को मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और क्षेत्राधिकारी नगर की निगरानी में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय, उपनिरीक्षक आशीष यादव, कांस्टेबल तरुण बाजपेई और कांस्टेबल सतीश यादव शामिल रहे।

Explore Related Topics

Suicide Abetment Case Youth Arrested UP Crime News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News