Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को अम्बेडकरनगर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र के गदाया स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 12 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
समारोह के दौरान सभी 12 जोड़ों का विवाह धार्मिक परंपराओं और पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अकबरपुर के कुल 12 जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को सामूहिक विवाह के जरिए वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने का अवसर मिल रहा है। समारोह में नवदंपतियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें