Saturday, 28 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बोलेः सरकार बनी तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले के बहजोई पहुंचे। उन्होंने संभल के लोगों की तारीफ की और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Bureau
Bureau News Desk
28 Nov 2026
04:56 PM
1 min read
UP News: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बोलेः सरकार बनी तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जावेद अली खान के बेटे के वलीमे में शामिल हुए अखिलेश
परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
महिला आरक्षण में PDA की महिलाओं को शामिल करने की मांग
परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर हमला

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले के बहजोई पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे के वलीमे में शिरकत की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने संभल के लोगों की तारीफ की और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि संभल एक ऐतिहासिक और पुराना शहर है। यहां के लोग अमन-चैन के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव भी संभल से चुनाव जीत चुके हैं और प्रोफेसर रामगोपाल यादव यहां से सांसद रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति अपना सम्मान भी व्यक्त किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाकर परिसीमन की राजनीति कर रही है। उन्होंने चीन के साथ सीमा विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को पहले देश की सीमाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं तो सरकार लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं बदलने में क्यों जुटी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का विरोध करेगी। उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण में पीडीए समाज की महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाएगा और किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने का भी वादा किया। अखिलेश यादव ने कहा कि युवा, व्यापारी और किसान भाजपा सरकार से नाराज हैं। लखनऊ में लगाए गए विवादित पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ये पोस्टर भाजपा की ओर से लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर भाजपा पोस्टर लगवा रही है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर लगना चाहिए। 

Explore Related Topics

Akhilesh Yadav Akhilesh Yadav Sambhal Visit Sambhal News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News