Sunday, 29 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, पुरवाई हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन; इन जिलों में अलर्ट जारी

UP Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। शनिवार को प्रदेश में पुरवाई हवाएं चलने से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला।
Bureau
Bureau News Desk
29 Nov 2026
12:32 PM
1 min read
UP Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, पुरवाई हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन; इन जिलों में अलर्ट जारी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
लखनऊ में भी बढ़ी गलन
सुबह-शाम सताएगी ठंड
कोहरे की चादर से ढकेंगे कई जिले
विजिबिलिटी होगी कम

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जनपदों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। शनिवार को राज्य में पुरवाई हवाएं चलने से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। इटावा, हरदोई, कानपुर, अयोध्या और बस्ती समेत कई जनपदों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। वहीं पश्चिमी तराई के कई जिलों में अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को अब दिन के समय भी ठंड महसूस होने लगी है।

राजधानी लखनऊ में भी सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय गलन महसूस की जा रही है। शनिवार सुबह शहर के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, पुरवाई हवाओं के प्रभाव से रविवार से लखनऊ में कोहरे की स्थिति और बढ़ सकती है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय कोहरा और रात में बढ़ती ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। ऐसे में लोगों को सुबह और देर शाम घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

प्रदेश में ठंड के साथ कोहरे का असर भी बढ़ने की संभावना है। शनिवार को बरेली में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने कमजोर मौसम तंत्र के प्रभाव से पुरवाई हवाएं चलने लगी हैं। हवाओं की दिशा में बदलाव के चलते रविवार से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे का दायरा बढ़ सकता है। विशेष रूप से तराई और पूर्वांचल के जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का अनुमान है। इससे सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। शनिवार को हरदोई में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान था।

Explore Related Topics

Uttar Pradesh Weather UP Weather Update UP Cold Wave

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News