Sunday, 29 November 2026 | Lucknow | 29°C

Janata Darshan: जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं, CM योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोर लोगों को परेशान कर उन्हें उजाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Bureau
Bureau News Desk
29 Nov 2026
02:13 PM
1 min read
Janata Darshan: जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं, CM योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की सुनीं समस्याएं
इलाज के लिए आर्थिक मदद का भी दिया भरोसा
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगी आर्थिक मदद
गोशाला पहुंचकर गोवंश को खिलाया गुड़

Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोर लोगों को परेशान कर उन्हें उजाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता की शिकायतों का समाधान पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने एक-एक फरियादी की शिकायत सुनी और उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपकर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने या कमजोर लोगों को परेशान कर उनकी संपत्ति छीनने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।

जमीन से जुड़े पारिवारिक विवादों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपसी बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सभी पक्षों की बात सुनकर न्यायपूर्ण तरीके से उनके अधिकार और हिस्सेदारी तय की जाए, ताकि विवाद का स्थायी समाधान हो सके।जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे थे।

सीएम योगी ने सभी जरूरतमंदों को भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए हरसंभव आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के मेडिकल एस्टीमेट तैयार कराने और उन्हें शासन तक भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे समय पर सहायता मिल सके।

gavasha.avif

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। सबसे पहले उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंदिर परिसर की गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोवंश को दुलार किया और अपने हाथों से गुड़ खिलाया। इस दौरान उन्होंने एक गोवंश को गुड़ खिलाते हुए स्नेहपूर्वक पूछा, 'हो गया न, और खाएगा?'

Explore Related Topics

Yogi Adityanath CM Yogi Gorakhpur News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News