Thursday, 19 November 2026 | Lucknow | 29°C

Gorakhpur News: अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हादसा, भाजपा नेता के बेटे की मौत

Gorakhpur News: गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो की जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।
Bureau
Bureau News Desk
19 Nov 2026
12:29 PM
1 min read
Gorakhpur News: अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हादसा, भाजपा नेता के बेटे की मौत
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
14 साल के आर्यवर्धन की दर्दनाक मौत
बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
चार घंटे इंतजार, फिर सड़क पर उतरा गुस्सा
न्याय की मांग पर हाईवे जाम

Gorakhpur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गोरखपुर के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 साल बेटे आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब दो बजे आर्यवर्धन अपनी बहन को लेने चौराहे की तरफ निकले थे। इसी दौरान हादसे में आर्यवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के मौजूदा लोग उसे एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। आर्यवर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र थे।

हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। नाराज परिजन और भाजपा कार्यकर्ता शाम करीब छह बजे झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने जेसीबी चालक और रोड शो में जेसीबी शामिल कराने वाले आयोजक के खिलाफ कार्रवाई साथ ही झारखंडी गेट के पास सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग की।

धरने के कारण हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ और दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलनेपर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद रात करीब आठ बजे धरना समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Explore Related Topics

Gorakhpur Accident JCB Accident Gorakhpur Breaking News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News