Nitin Nabin Gorakhpur Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे नितिन नबीन ने गुरुवार सुबह प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। पूजा-पाठ के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर नितिन नबीन सबसे पहले गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के सामने पहुंचे और श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। साथ ही उन्हें गोरखनाथ मंदिर की धार्मिक और ऐतिहासिक परंपराओं तथा नाथपंथ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नितिन नबीन को अंगवस्त्र, प्रसाद और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मंदिर में पूजा करने के बाद प्रसाद और जलपान ग्रहण करने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। इसके साथ ही सांसद रविकिशन शुक्ल, विजय दूबे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह और विधायक विपिन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम में सहभागिता की।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें