Sunday, 29 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को सुरक्षा-अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ambedkar Nagar News: पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
29 Nov 2026
03:01 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को सुरक्षा-अधिकारों के प्रति किया जागरूक
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत अम्बेडकरनगर में बहू-बेटी सम्मेलनों का आयोजन
महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया
बिना डर के पुलिस से संपर्क करने की अपील

Ambedkar Nagar News: पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सम्मेलन में महिला पुलिसकर्मियों ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, छेड़छाड़ एवं महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया गया।

ab123.jpg

महिलाओं से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर बिना डर के पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। इस दौरान 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Mission Shakti Phase 6 Prachi Singh IPS

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News