Sunday, 29 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: 26वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का शुभारंभ, DM ईशा प्रिया ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

Ambedkar Nagar News: भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश की 26वीं तीन दिवसीय जनपदीय रैली का रविवार को सती प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज, बनगांव डिहवा, अकबरपुर में भव्य शुभारंभ हुआ।
Bureau
Bureau News Desk
29 Nov 2026
04:52 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: 26वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का शुभारंभ, DM ईशा प्रिया ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
26वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का शुभारंभ
डीएम ईशा प्रिया ने किया उद्घाटन
रैली में कुल 12 प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
तीन दिनों तक 12 प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र-छात्राएं

Ambedkar Nagar News: भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश की 26वीं तीन दिवसीय जनपदीय रैली का रविवार को सती प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज, बनगांव डिहवा, अकबरपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे स्काउट एवं गाइड दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी जिलाधिकारी ने सलामी ली और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने इस अवसर पर कहा कि स्काउट एवं गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता जैसे जीवनोपयोगी गुण विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में टीम भावना, सामूहिक जिम्मेदारी और विषम परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक एवं अनुशासनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। साथ ही सभी प्रतिभागियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026-11-29 at 4.30.31 PM (1).jpeg

तीन दिवसीय रैली में कुल 12 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें वर्दी प्रतियोगिता, मार्च पास्ट, कैंप फायर, कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा, सिग्नलिंग, शारीरिक क्रियाकलाप, झांकी, प्रदर्शनी, स्किल अरोमा, गेट टावर एवं साहसिक क्रियाकलाप शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, कार्यकुशलता और सेवा भावना का प्रदर्शन होगा।

WhatsApp Image 2026-11-29 at 4.30.31 PM.jpeg

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. पूनम मिश्रा जिला मुख्यायुक्त डॉ. तारा वर्मा, विद्यालय प्रबंधक अरुणेश यादव, प्रधानाचार्य अंजू यादव, जिला ट्रेनिंग आयुक्त सत्यवती, संयुक्त सचिव स्नेहलता वर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बलराम राजभर सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Scout Guide Rally 2026 Bharat Scouts and Guides

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News