Ambedkar Nagar News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (SSR-2027) के तहत जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान ईआरओ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण कार्यों की प्रगति देखी और बीएलओ को सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।
वहीं SVEEP कार्यक्रम के तहत तहसील जलालपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बाइक जागरूकता रैली निकाली गई। जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न बूथों पर पहुंचकर लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथों पर मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने अपील की कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। जिनका नाम सूची में दर्ज नहीं है, वे बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। विशेष रूप से 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें