Sunday, 29 November 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow News: लखनऊ में बेखौफ लुटेरे, लिफ्ट देने के बहाने ठेकेदार से लाखों की लूट; गोली मारने की धमकी

Lucknow News: काकोरी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास लिफ्ट देने के बहाने कार सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार से 1.45 लाख रुपये लूट लिए।
Bureau
Bureau News Desk
29 Nov 2026
03:55 PM
1 min read
Lucknow News: लखनऊ में बेखौफ लुटेरे, लिफ्ट देने के बहाने ठेकेदार से लाखों की लूट; गोली मारने की धमकी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
लिफ्ट देने के बहाने ठेकेदार से 1.45 लाख की लूट
विरोध करने पर बदमाशों ने नाक पर किया वार
गोली मारने की दी धमकी
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Lucknow News: राजधानी में लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। काकोरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार को दिनदहाड़े बेखौफ लुटेरों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास कार सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार को निशाना बनाया। बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने पहले ठेकेदार को कार में बिठाया और फिर उससे 1.45 लाख रुपए लूट लिये।

आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने ठेकेदार के साथ मारपीट भी की। विरोध करने पर उसे गोली मार देने की धमकी दी। ठेकेदार से नगदी छीनने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लूट से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार काकोरी थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास ठेकेदार किसी काम से जा रहा था। तभी वहां कार सवार कुछ लोग पहुंचे और ठेकेदार को लिफ्ट का ऑफर दिया। बातचीत के दौरान ठेकेदार उनके झांसे में आ गया और कार में बैठ गया। आरोप है कि कार में बैठने के बाद बदमाशों ने ठेकेदार का मुंह जैकेट से जोर से दबा दिया ताकि वह चीख न सके। इसके बाद बदमाशों ने उसे गोली मार देने की धमकी दी और 1.45 लाख रुपए लूट लिये।

जब ठेकेदार ने लुटेरों का विरोध किया तो उसकी नाक पर उन्होंने कई बार वार कर दिया। दिनदहाड़े लूटपाट करने के बाद कार सवार बदमाशों ने ठेकेदार को चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया और मौके से भाग निकले। घटना के बाद डरे-सहमे ठेकेदार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

Explore Related Topics

Lucknow Robbery Lucknow Crime News Agra Expressway Crime

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News