Sunday, 29 November 2026 | Lucknow | 29°C

Pawan Singh: ‘मेरा खानदान से कोई रिश्ता नहीं...’, पवन सिंह का परिवार से अलग होने का ऐलान; मां-भाई के लिए कही ये बात

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बिहार से BJP एमएलसी पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके पारिवारिक रिश्तों को लेकर है।
Bureau
Bureau News Desk
29 Nov 2026
04:21 PM
1 min read
Pawan Singh: ‘मेरा खानदान से कोई रिश्ता नहीं...’, पवन सिंह का परिवार से अलग होने का ऐलान; मां-भाई के लिए कही ये बात
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा ऐलान
मां और बड़े भाई को छोड़ पूरे परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता
भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
खानदान से रिश्ता खत्म करने का ऐलान

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार और बिहार से बीजेपी एमएलसी पवन सिंह फिर सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनके किसी फिल्म या फिर सियासी बयान को लेकर नहीं, बल्कि उनके पारिवारिक रिश्तों को लेकर है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया।

अपनी पोस्ट में पवन सिंह ने लिखा कि जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी, सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी। उन्होंने आगे लिखा कि उनके बर्दाश्त करने की सीमा पार हो चुकी है और  बेहद दुखी मन से वह यह फैसला ले रहे हैं। पवन सिंह ने भोजपुरी समाज के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए लिखा कि आज और अभी से उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं रहेगा।

pawan singh.webp

लेकिन पवन सिंह ने पोस्ट में अपनी मां और बड़े भाई के लिए भावुक बातें भी लिखी हैं। उन्होंने अपने इस फैसले में मां और सबसे बड़े भाई रानू सिंह को शामिल नहीं किया है। पवन सिंह ने स्पष्ट लिखा है कि जिस मां ने उन्हें जन्म दिया और उनके बड़े भाई रानू सिंह के लिए वह जीवन भर समर्पित रहेंगे। उनके लिए अपनी जान तक देने की बात भी कही।

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्य पवन सिंह। भोजुपरी सुपर स्टार पवन सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। प्रशंसक पवन सिंह के इस संदेश को निजी जिंदगी में चल रहे तनाव से जोड़कर देख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अभिनेता पवन सिंह की निजी जिंदगी भी लंबे समय से सुर्खियों में रही है।

साल 2014 में उनका विवाह नीलम सिंह से हुआ था। लेकिन शादी के कुछ माह बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर लिया था। जिसके बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की। लेकिन उनका यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका। दोनों के बीच तल्खियां बढ़ने लगी और मामला तलाक तक पहुंच गया। इस मामले में भी सुलह की कई कोशिशें हुईं लेकिन मामला नहीं सुलझा। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।  

Explore Related Topics

Pawan Singh Pawan Singh Family Controversy Pawan Singh Latest News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News