Friday, 20 November 2026 | Lucknow | 29°C

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु बनी माँ, बेटे को दिया जन्म

Samantha Ruth Prabhu: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली झलक साझा करते हुए नाम देव निदिमोरु बताया।
Bureau
Bureau News Desk
20 Nov 2026
02:57 PM
1 min read
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु बनी माँ, बेटे को दिया जन्म
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, बेटे को दिया जन्म
सामंथा के घर आया नन्हा मेहमान
सामंथा और राज के घर गूंजी किलकारी
बेटे की पहली झलक सामंथा ने की साझा

Samantha Ruth Prabhu: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरु के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सामंथा ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है। इस खुशी को सामंथा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया। उन्होंने बेटे की तस्वीर भी पोस्ट की, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया। कपल ने अपने बेटे का नाम देव निदिमोरु रखा है।

सामंथा के इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर हुई। इसमें बताया गया कि उनके बेटे का जन्म 19 नवंबर 2026 को हुआ है। कपल ने अपने बेटे का नाम देव निदिमोरु रखा है। पोस्ट के साथ सामंथा ने लिखा कि उनके लिए यह जिंदगी का अब तक का सबसे खुशनुमा पल है।

सामंथा ने 18 नवंबर को अपने बेबी शावर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और इसके अगले ही दिन बेटे के जन्म की खबर आई। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और फिल्मी जगत के लोग सामंथा और राज को बधाई दे रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनके बेटे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सामंथा और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। शादी के करीब एक साल के भीतर उनके घर नन्हे मेहमान के आने से परिवार में खुशियों का माहौल है।

सेलेब्स ने दी बधाई

सामंथा के मां बनने की खबर पर फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने भी खुशी जाहिर की है। नयनतारा ने कपल को बधाई देते हुए लिखा कि वह उनके लिए बेहद खुश हैं। वहीं भूमि पेडनेकर ने भी रेड हार्ट इमोजी के साथ अपनी शुभकामनाएं दीं। अनन्या पांडे और तमन्ना भाटिया समेत कई सितारों ने भी इस खुशी में अपनी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर फैंस भी देव के आने का जश्न मना रहे हैं। कोई उसे परिवार का नन्हा राजकुमार बता रहा है तो कोई सामंथा और उनके बेटे की अच्छी सेहत और खुशहाल जिंदगी की कामना कर रहा है।

 

 

Explore Related Topics

Samantha Son Name Samantha Latest News Samantha Family News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News