Friday, 20 November 2026 | Lucknow | 29°C

CM Yogi News: मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे उत्तराखंड

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
Bureau
Bureau News Desk
20 Nov 2026
02:44 PM
1 min read
CM Yogi News: मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, अंतिम दर्शन के लिए जाएंगे उत्तराखंड
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
गोंडा का दौरा रद्द, गोरखपुर से सीधे पैतृक गांव पंचूर जाएंगे सीएम योगी
शनिवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
मई में हुई थी मां से मुलाकात
योगी आदित्यनाथ ने युवावस्था में संन्यास ग्रहण कर लिया था

CM Yogi News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया। माता के निधन की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। अब सीएम योगी गोंडा के दौरे पर नहीं जाएंगे। वह गोरखपुर से सीधे लखनऊ पहुंचेंगे और फिर इसके बाद उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे, जहां वह अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित पैतृक गांव पंचूर में शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही पूरे परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। मां के निधन की जानकारी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार में शनिवार को सावित्री देवी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी मां के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि इसी साल मई माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी से आखिरी बार मुलाकात की थी।

सात मई को वह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गये थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव पंचूर भी पहुंचे थे। अगले दिन आठ मई को वह अपने घर पहुंचे थे और मां से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। विदित हो कि युवावस्था में ही योगी आदित्यनाथ ने संन्यास ग्रहण कर लिया था। संन्यास लेने के बाद भी योगी आदित्यनाथ का मां के प्रति भावनात्मक जुड़ाव रहा। अब माता सावित्री देवी के निधन से परिवार में शोक का माहौल है।  

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Mother Death CM Yogi Latest News Savitri Devi Funeral

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News