Lucknow News: बिरसा मुंडा की जयंती पर लखनऊ में चार दिवसीय जनजातीय उत्सव होने जा रहा है। ये उत्सव 23 नवंबर से गोमतीनगर के यूपी दर्शन पार्क में शुरू होगा । ये कार्यक्रम कोई साधारण कार्यक्रम नहीं बल्की बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है , इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के कलाकार अपनी कला का प्रस्तुत करेंगे। साथ हीं उत्सव में 12 राज्यों के 500 से ज्यादा कलाकार शामिल होंगे। यहां आने वाले लोगों को लोकगीत, नृत्य और जनजातीय परंपराओं को देखने और समझने का मौका मिलेगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोक भवन में इस आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों की जनजातीय संस्कृति, लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी।
लोकनृत्य और संगीत से सजेगी शाम
उत्सव के दौरान हर दिन सुबह 11 बजे से शिल्प मेला शुरू होगा, जबकि शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की खास बात ये है कि, 25 और 26 नवंबर को कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इससे दर्शकों को अलग-अलग देशों की सांस्कृतिक झलक देखने का मौका मिलेगा।
हस्तशिल्प से लेकर किताबों तक की होगी प्रदर्शनी
इस आयोजन में खरीदारी के शौकीनों के लिए भी यहां काफी कुछ होगा। पार्क में 70 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां हैंन्डमेड चीजें और जनजातीय कला से जुड़ा सामान मिलेगा। किताबों के शौकीन लोग जनजातीय साहित्य भी देख सकेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 1090 चौराहे से निकलने वाली सांस्कृतिक यात्रा से होगी। इसके अलावा 'धरती आबा' नाटक का मंचन किया जाएगा और जनजातीय समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा भी होगी। खास बात यह है कि कार्यक्रम में आने के लिए लोगों को कोई टिकट नहीं लेना होगा। यानी परिवार के साथ यहां पहुंचकर लोग अलग-अलग राज्यों की कला, खानपान और संस्कृति को जानने का अवसर मिल सकेगा।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें