Thursday, 19 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: यूपी के इस जिले में 29 नवंबर को होगा बड़ा एक्शन, 105 वकीलों के चैम्बर पर चलेगा बुलडोजर

UP News: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर बनाए गए वकीलों के चैंबरों को नगर निगम ध्वस्त करेगा।
Bureau
Bureau News Desk
19 Nov 2026
05:13 PM
1 min read
UP News: यूपी के इस जिले में 29 नवंबर को होगा बड़ा एक्शन, 105 वकीलों के चैम्बर पर चलेगा बुलडोजर
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर बनाए गए चैंबरों पर नगर निगम की कार्रवाई की तैयारी
विरोध की आशंका के चलते पुलिस कमिश्नर से मांगा भारी पुलिस बल
पहले 211 चैंबर हटाने की बनी थी योजना
पुलिस कमिश्नर को भेजा गया पत्र

UP News: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर बनाए गए वकीलों के चैंबरों को नगर निगम ध्वस्त करेगा। नगर निगम ने इसके लिए नई कार्ययोजना तैयार कर ली है। अभियान के तहत 29 नवंबर को कुल 105 अवैध चैंबर हटाए जाएंगे। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध या अव्यवस्था न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की मांग की गई है। सिविल कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आसपास कई वकीलों ने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर अपने चैंबर बना लिए हैं। इन अवैध निर्माणों के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

नगर निगम ने इससे पहले कुल 211 अवैध चैंबरों को हटाने की कार्ययोजना बनाई थी। इसके तहत अक्टूबर में कई चैंबरों को ध्वस्त किया जा चुका है। अब शेष 105 चैंबरों को हटाने की तैयारी है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर इन सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा। नगर निगम के जोन-1 के जोनल अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की तारीख निर्धारित कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। अभियान के दौरान पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर बने चैंबर यातायात में बाधा पैदा कर रहे हैं। इन्हें हटाकर आम जनता के लिए रास्ता खाली कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर में हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने 106 अवैध वकीलों के चैंबरों को ध्वस्त किया था। उस दौरान वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया था और मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात करनी पड़ी थी। वकीलों ने मांग उठाई थी कि चैंबर हटाने से पहले उन्हें दूसरी जगह उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी वकालत का काम प्रभावित न हो। उनका कहना था कि अचानक चैंबर हटने से नियमित कामकाज में परेशानी होगी। अब 29 नवंबर को होने वाली कार्रवाई को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

Explore Related Topics

Lucknow Bulldozer Action Lucknow News Lucknow Municipal Corporation

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News