Thursday, 19 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: देवउठनी एकादशी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, गंजी-सिंघाड़ा और गन्ने की खरीदारी तेज

Ambedkar Nagar News: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है।
Bureau
Bureau News Desk
19 Nov 2026
04:20 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: देवउठनी एकादशी को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, गंजी-सिंघाड़ा और गन्ने की खरीदारी तेज
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
कल मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी
भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य
पूजन सामग्री और मौसमी फलों से सजे बाजार
देवउठनी एकादशी की तैयारियां तेज

Ambedkar Nagar News:  देवउठनी एकादशी के पर्व को लेकर जिले के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कल मनाए जाने वाले इस धार्मिक पर्व की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। पूजा-अर्चना और परंपराओं के निर्वहन के लिए बाजारों में गंजी, सिंघाड़ा, गन्ना, मौसमी फल और पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है।

देवउठनी एकादशी को लेकर ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्बों और शहरी बाजारों तक उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग पर्व पर होने वाली पूजा के लिए जरूरी सामान जुटाने में लगे हैं। खासतौर पर गंजी, सिंघाड़ा और गन्ने की खरीदारी को लेकर बाजारों में अच्छी भीड़ रहने की उम्मीद है।

पर्व को लेकर दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की आस है। वहीं, धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों से जुड़े इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। देवउठनी एकादशी के साथ ही क्षेत्र में मांगलिक आयोजनों का सिलसिला भी शुरू होने की उम्मीद है।

Explore Related Topics

Dev Uthani Ekadashi Dev Uthani Ekadashi Date Ambedkar Nagar News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News