UP Politics: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चंद्रशेखर आजाद के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंद्रशेखर को सपा और कांग्रेस को टीम-B बताने वाले बयान पर अब चंद्रशेखर ने पलटवार करते हुए सीएम योगी को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
उन्होंने कहा कि उनके संगठन का उद्देश्य बहुजन समाज को अधिकार, सम्मान और राजनीति में बराबर की हिस्सेदारी दिलाना है। उन्होंने कहा कि उनका मोर्चा आम जनता के लिए काम करता है और उसे किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला जनता करेगी, ना की सरकार में बैठे लोग।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि दोनों नेताओं के राजनीतिक एजेंडे और गतिविधियों से सपा और कांग्रेस को मदद मिलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'बंटोगे तो कटोगे' का नारा समाज को बांटने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को एकजुट और सतर्क रहने का संदेश है। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने और संस्थाओं में इस्लामी प्रभाव बढ़ाने का आरोप भी लगाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने जवाब देते हुए कहा कि, उनका संगठन अपनी अलग विचारधारा रखता है और किसी के इशारे पर काम नहीं करता। दोनों नेताओं के बयान के बाद यूपी की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें