UP Weather Update: चक्रवाती तूफान अकवान की दस्तक के साथ ही उत्तर प्रदेश में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 21 नवंबर (शनिवार) से राज्य में हवाओं का रुख बदल जाए। राज्य में पुरवा हवाएं चलेगी। तूफान के असर के चलते 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कई जनपदों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव से तापमान में भी बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर में शनिवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जनपदों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चल सकती हैं। लोगों को मौसम में अचानक हुए बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक चक्रवाती गतिविधियों और पुरवा हवाओं के असर से 20 से 22 नवंबर के बीच राज्य के तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
इस दौरान रात के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे रात की ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले बीते गुरूवार को राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे का असर देखने को मिला। बलिया में दृश्यता घटकर महज 30 मीटर रह गई, वहीं आजमगढ़ में यह 80 मीटर दर्ज की गई। कम दृश्यता के कारण सड़क और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रही। राज्य में तापमान की निगाह डालें तो बीते गुरूवार को 24.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ मुरादाबाद प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें