Wednesday, 25 November 2026 | Lucknow | 29°C

Miss Universe 2026: जेनिफर बैरेटो ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, भारत की काजिया टॉप-12 से हुईं बाहर

Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस यूनिवर्स 2026 का ताज अपने नाम कर लिया। उनकी जीत के साथ प्यूर्टो रिको को 20 साल बाद फिर प्रतिष्ठित खिताब मिला है।
Bureau
Bureau News Desk
25 Nov 2026
11:35 AM
1 min read
Miss Universe 2026: जेनिफर बैरेटो ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, भारत की काजिया टॉप-12 से हुईं बाहर
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जेनिफर बैरेटो को पहनाया गया खास हीरों से जड़ा ताज
जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026
भारत की काजिया लिज मेजो टॉप-12 से हुईं बाहर
मिस यूनिवर्स 2026 के टॉप-5 फाइनलिस्ट कौन रहे?

Miss Universe 2026: मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले प्यूर्टो रिको में आयोजित हुआ। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 75वें संस्करण में दुनिया भर की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इस बार भारत को भी खिताब जीतने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन भारतीय प्रतियोगी काजिया लिज मेजो का सफर टॉप-12 तक ही सीमित रह गया। वहीं मेजबान देश प्यूर्टो रिको की 27 साल की जेनिफर बैरेटो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस यूनिवर्स 2026 का ताज अपने नाम कर लिया। उनकी जीत के साथ प्यूर्टो रिको को 20 साल बाद फिर यह प्रतिष्ठित खिताब मिला है।

इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। भारत की तरफ से 19 साल की काजिया लिज मेजो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-30 में जगह बनाई। लेकिन वह टॉप-12 में जगह बनाने के बाद आगे नहीं बढ़ सकीं। अगस्त 2026 में जयपुर में काजिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया था। वह केरल से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहुंचने वाली पहली प्रतिनिधि भी बनीं।

miss-universe-2026-.avif

मिस यूनिवर्स 2026 की विजेता जेनिफर बैरेटो को मिस यूनिवर्स 2025 की विजेता और मेक्सिको की सुंदरी फातिमा बॉश ने ताज पहनाया। प्रतियोगिता की 75वीं वर्षगांठ को खास बनाने के लिए इस बार 'द रेडिएंस ऑफ एन इटरनल लेगेसी' नाम का विशेष ताज तैयार किया गया था। इस ताज में 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड के साथ 3,150 हीरे जड़े गए हैं।

जेनिफर बैरेटो के लिए यह जीत कई मायनों में खास है। फरवरी 2026 में उन्होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीता था। उन्होंने साइकोलॉजी में स्नातक किया और सोशल वर्क में मास्टर डिग्री हासिल की है। 2021 से वह अमेरिका के टेक्सास स्थित फोर्ट कैवाजोस में फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम से जुड़ी हैं।

इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा और बाल शोषण से प्रभावित लोगों की सहायता की है। इसके अलावा वह प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। टॉप-5 में इस साल न्यूजीलैंड की जॉर्जिया वैडिंगटन, फिलीपींस की बीट्राइस मिलान-विंडोर्स्की, डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज, वेनेजुएला की क्लारा वेगास और प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो शामिल रहीं। इनमें जेनिफर ने सभी को पीछे छोड़ मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब हासिल किया।

Explore Related Topics

Miss Universe 2026 Jennifer Barreto Miss Universe Winner 2026

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News