UP: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी पर मां कूष्मांडा की विधिवत आराधना करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने मां कूष्मांडा को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि का सनातन प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां पर महिलाओं को अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता समृद्धि में बदल जाती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किये गये एक पोस्ट मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में न केवल महिलाओं के पास अवसरों की कमी थी बल्कि पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों में भी महिलाओं के सशक्तीकरण को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी जाती थी। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार में उत्तर प्रदेश की महिलाएं केवल विकास योजनाओं की लाभार्थी नहीं हैं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता भी बन रही हैं।
ख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन दीदी आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने में योगदान दे रही हैं। इसके अलावा, स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और कृषि आधारित आजीविका के अवसरों का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अब परिवार की समृद्धि का आधार होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की संचालक और प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता भी बन रही हैं।
उन्होंने जोर दिया कि जब गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी, तभी उत्तर प्रदेश वास्तविक अर्थों में समृद्ध और मजबूत बनेगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य की डबल इंजन सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है। बीसी सखी गांवों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण निभा रही हैं। वहीं लखपति दीदी योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें