Thursday, 15 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: कुश्ती में कांस्य पदक विजेता अंशिका बनीं एक दिन की DM, जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं

Ambedkar Nagar News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जलालपुर की कक्षा सात की छात्रा अंशिका पुत्री आशाराम को एक दिन की जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान अंशिका ने जनता दर्शन में आम लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
Bureau
Bureau News Desk
15 Oct 2026
01:05 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: कुश्ती में कांस्य पदक विजेता अंशिका बनीं एक दिन की DM, जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
कक्षा सात की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की जिलाधिकारी
डीएम ईशा प्रिया ने अंशिका को समझाई प्रशासनिक कार्यप्रणाली
जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं, प्रशासनिक कार्यों को करीब से जाना
कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर अंशिका ने बढ़ाया जिले का मान

Ambedkar Nagar News: मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जलालपुर की कक्षा सात की छात्रा अंशिका पुत्री आशाराम को एक दिन की जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान अंशिका ने जनता दर्शन में आम लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने एक दिन की जिलाधिकारी बनीं अंशिका को जिलाधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली और विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने, अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य में नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि अंशिका ने प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में कुश्ती के अंडर-14 आयु वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली अंशिका को एक दिन की जिलाधिकारी बनाकर उसके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित किया गया।

जिलाधिकारी ने अंशिका को आगे बढ़ने, कड़ी मेहनत करने और भविष्य में देश एवं प्रदेश में जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। मिशन शक्ति-6.0 के तहत की गई यह पहल महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा और समान अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे बालिकाओं को प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।

Explore Related Topics

Mission Shakti 6.0 Ambedkar Nagar News One Day DM Anshika

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News