Friday, 20 November 2026 | Lucknow | 29°C

CM Yogi Mother Death: PM मोदी ने CM योगी से फोन पर की बात, माता के निधन पर जताया शोक

CM Yogi Mother Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर उनकी मां के निधन पर दुख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
Bureau
Bureau News Desk
20 Nov 2026
05:00 PM
1 min read
CM Yogi Mother Death: PM मोदी ने CM योगी से फोन पर की बात, माता के निधन पर जताया शोक
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी से फोन पर की बात
शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई संवेदना
अमित शाह ने कहा- मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति
गोरखपुर में कार्यक्रम के दौरान मिली मां के निधन की खबर

CM Yogi Mother Death: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर मां के निधन पर शोक जताया है। सीएम योगी की मां सावित्री देवी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वह 91 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। योगी आदित्यनाथ अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं।

मां सावित्री देवी के निधन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान उन्हें मां के निधन की सूचना मिली। शुक्रवार को सीएम योगी के अन्य निर्धारित कार्यक्रम भी थे, लेकिन माता के निधन का समाचार मिलने के बाद सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये। मुख्यमंत्री के शाम तक उत्तराखंड पहुंच मां के अंतिम दर्शन करने की संभावना जताई गई थी।

11.png

सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुखद है। मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। अमित शाह ने मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा कर सीएम योगी की माता सावित्री देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मां का निधन जीवन के सबसे असहनीय दुखों में से एक है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। वहीं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी सीएम योगी की मां के निधन हो जाने पर शोक जताया। उन्होंने सावित्री देवी के निधन को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि मां को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिलने की कामना की। 

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Mother Death Savitri Devi Passes Away PM Modi Condolences

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News