Tuesday, 17 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Solar Scheme: यूपी के 5 लाख घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

UP Solar Scheme: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश के 5 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
Bureau
Bureau News Desk
17 Nov 2026
05:13 PM
1 min read
UP Solar Scheme: यूपी के 5 लाख घरों पर लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 750 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य
उपभोक्ताओं को मिलेगी 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी
31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन
रूफटॉप सोलर स्थापना में यूपी देश में पहले स्थान पर

UP Solar Scheme: उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य के 5 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए करीब 3,750 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस परियोजना से राज्य में लगभग 750 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रस्तावित योजना के तहत 5 लाख घरों में अलग-अलग क्षमता के सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे। इनमें 50 प्रतिशत यानी 2.5 लाख घरों पर 1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल स्थापित होंगे। वहीं, बाकी 2.5 लाख घरों पर 2 किलोवाट क्षमता के संयंत्र लगाए जाएंगे। परियोजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहायता प्रस्तावित है। इसका क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL), बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) और उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) के समन्वय से किया जाएगा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत संचयी रूफटॉप सोलर स्थापना के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर बताया गया है। राज्य में अब तक 9,62,866 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। नई योजना से अधिक घरेलू उपभोक्ता सौर ऊर्जा से जुड़ सकेंगे। इससे बिजली बिल में बचत होने के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने की अपील की है। इच्छुक और पात्र उपभोक्ता 31 मार्च 2027 से पहले आधिकारिक पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत पात्रता के अनुसार अधिकतम 1.08 लाख रुपये तक की केंद्रीय और राज्य सब्सिडी मिलने का प्रावधान बताया गया है। उपभोक्ता इस आर्थिक सहायता का लाभ उठाकर अपने घरों पर सोलर संयंत्र लगवा सकते हैं और लंबे समय तक बिजली खर्च में बचत कर सकते हैं।

Explore Related Topics

UP Solar Scheme PM Surya Ghar Yojana PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News