Tuesday, 17 November 2026 | Lucknow | 29°C

KGMU News: केजीएमयू में जूनियर छात्रों से सीनियर्स को प्रणाम कराने का वीडियो वायरल, रैगिंग के आरोप

KGMU News: लखनऊ के केजीएमयू में जूनियर छात्र-छात्राओं से सीनियरों को प्रणाम करवाने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में रैगिंग के आरोप लगे हैं।
Bureau
Bureau News Desk
17 Nov 2026
02:30 PM
1 min read
KGMU News: केजीएमयू में जूनियर छात्रों से सीनियर्स को प्रणाम कराने का वीडियो वायरल, रैगिंग के आरोप
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
केजीएमयू में रैगिंग का वीडियो वायरल
जूनियरों से प्रणाम कराने का मामला
सीनियरों को देखकर झुकाते हैं सिर
लड़कों से कहलवाया प्रणाम महोदय जी

KGMU News: 

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में जूनियर छात्र-छात्राओं से सीनियरों को खास अंदाज में प्रणाम करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में MBBS के पहले साल के छात्र-छात्राएं लाइन में सिर झुकाकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। सीनियर छात्रों के सामने से गुजरने पर लड़के ‘प्रणाम महोदय जी’ और लड़कियां ‘प्रणाम मैडम जी’ बोलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब रैगिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोमवार का कलाम सेंटर के सामने का है। वीडियो में जूनियर छात्र-छात्राएं लाइन में खड़े हैं। सीनियरों के सामने से गुजरने पर सभी एक साथ उनका प्रणाम करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ सीनियर्स जूनियरों को डांटते और आदेश देते भी नजर आ रहे हैं। वही,आसपास सुरक्षाकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

आरोप है कि नए छात्र-छात्राओं को एक साथ खड़ा किया जाता है और सीनियरों का प्रणाम करने के लिए कहा जाता है। विरोध करने पर उन्हें डांटने और डराने की बात भी सामने आई है। जूनियर छात्रों को शिकायत करने पर आगे परेशानी बढ़ने का डर होने की बात कही जा रही है।

मामले में KGMU प्रशासन का कहना है कि अभी तक रैगिंग की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि वीडियो में जूनियर छात्र सीनियरस को प्रणाम करते दिख रहे हैं, जिसे सम्मान के तौर पर देखा जा सकता है। हालाकि, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Explore Related Topics

KGMU Students Ragging Allegations King George Medical University KGMU Latest News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News