Delhi Building Collapse: देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहदरा इलाके के ज्वाला नगर की गली नंबर 6 में दो मंजिला मकान की छत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं चार लोग घायल हो गये है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गयी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। मकान की छत गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाहदरा के ज्वाला नगर में पीर बाबा की मजार के पास मकान की छत गिर गयी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर पहुंच गयी। साथ ही पुलिस, दमकलकर्मी और स्थानीय लोग मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया।
दसे में जान गंवाने वालों की पहचान पिंटू (35) और तीन साल के बाबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन साल के मासूम बच्चे के साथ परिवार मकान में किराये पर रहता था। वहीं हादसे में खुशबू (30), विकास (30), अमन (18) और आकाश (27) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। आशंका यह जतायी जा रही है कि कुछ अन्य लोग भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें