Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पल में नौ लोगों की जान ले ली। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर टिहरी जिले की गूलर घाटी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 26 लोग इस दुर्घटना मे घायल हो गए।
जानकारी केअनुसार, बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे गूलर बाजार के पास एक तीव्र ढलान वाले मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ,बस गूलर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पहाड़ी रास्तो के बीच बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। राहत अभियान में ढालवाला और SDRF वाहिनी मुख्यालय से भी अन्य टीमें लगाई गईं। सभी 26 घायलों को अस्पताल भेजा गया।
इस भीषण हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलो की ऋषिकेश के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी । एसएसपी श्वेता चौबे ने एम्स पहुंचकर घायलों का हाल जाना। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा के मुतााबिक, शुरुआती जांच में तीव्र ढलान वाला मोड़ हादसे की वजह माना जा रहा है। क्रैश बैरियर भी बस को रोक नहीं सका। जांच में यह भी सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स 31 अक्टूबर को ही समाप्त हो चुका था।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें