Tuesday, 17 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP PCS Transfer: यूपी में चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले, शामली SDM बनीं रेणुका दीक्षित

UP PCS Transfer: प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत उपजिलाधिकारी से लेकर निदेशालय स्तर तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Bureau
Bureau News Desk
16 Nov 2026
05:15 PM
1 min read
UP PCS Transfer: यूपी में चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले, शामली SDM बनीं रेणुका दीक्षित
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
शासन ने जारी किए स्थानांतरण आदेश
SDM से लेकर निदेशालय स्तर तक अधिकारियों को मिली नई तैनाती
चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले
सौम्य मिश्रा आगरा उपजिलाधिकारी नियुक्त

UP PCS Transfer: प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस बदलाव के तहत उपजिलाधिकारी से लेकर निदेशालय स्तर तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले रविवार देर रात भी 55 पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव में विकास प्राधिकरण, मंडलायुक्त कार्यालय, नगर निकाय, राजस्व प्रशासन और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

नियुक्ति विभाग की ओर से जारी किये गये आदेश के मुताबिक रेणुका दीक्षित को इटावा के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर शामली का एसडीएम बनाया गया है। इसी तरह डा. विश्व भूषण मिश्र को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उपसचिव पद से स्थानांतरित कर स्थानीय निकाय निदेशालय में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

121.png

वहीं अभिनव पाठक को आगरा के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर उपजिलाधिकारी प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दूसरी ओर सौम्य मिश्रा को स्थानांतरणाधीन उपजिलाधिकारी प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद से मुक्त किया गया है। श्री मिश्रा को अब आगरा का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।  

Explore Related Topics

UP PCS Transfer List Uttar Pradesh PCS Transfer UP Government Transfer News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News